सुनो कॉमरेड,
कुछ बातें जो सदैव दो लोगो के बीच होती हैं। कुछ बातें जिनमें दो लोगो की भावनाओं और यादों का गुणनफल विद्यमान होता है। कुछ ऐसी ही बातें तो थी हमारे बीच, स्कूल के नीम के पेड़ के नीचे वाले चबूतरे पर यूँ तुम्हारा मेरा हाथ थामना। मुझे सातवें आसमान की सैर करवाता था। मैं तुम्हें कितने ही नामों से पुकारता था। नाम जो मैंने प्रेम में तुम्हें दिये थे।
मुझे नही पता कि जीवन में मुझे तुम्हारा साथ क्यूँ नही मिला। अगर हाँ मिलता तो मैं हर वो जगह तुम्हारे संग देखने जाता जो हमारी इतिहास की किताब के सबसे आखिरी पन्ने पर विद्यमान थे।कभी कभी हमारे ख्वाब ही कम्बख्त इतिहास बन जाते हैं। वैसे इतिहास अच्छा हो या बुरा सीख जरूर देता है। तुम और तुमसे जुडी यादें मुझे हर वक़्त सिखाती हैं कि प्रेम हर किसी से करो पर मोह किसी से ना रखो। मेरे जीवन के कुछ हसीं हिस्सों की हिस्सेदार बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया कॉमरेड. ..
.... तुम्हारा दोस्त
. ..जलज कुमार